दुष्कर्म और हत्या के आरोपी अजय द्विवेदी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया
News Image

लखनऊ: लखनऊ में एक महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी ऑटो चालक अजय कुमार द्विवेदी को शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने आज अजय पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। दोपहर में पुलिस ने अजय के भाई दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। दिनेश ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका भाई मलिहाबाद इलाके में छिपा है।

इसके बाद क्राइम ब्रांच प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने मलिहाबाद के देवा रेस्टोरेंट के पास घेराबंदी की। करीब साढ़े नौ बजे अजय बाइक से आता दिखाई दिया। जवानों ने उसे घेर लिया और पकड़ने की कोशिश की। तभी अजय ने अपनी बाइक खेतों की तरफ मोड़ दी। लेकिन वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका।

बाइक खेत में गिरने के बाद वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अजय मारा गया। वह दुबग्गा स्थित बसंत कुंज योजना कॉलोनी का रहने वाला था। उसके पास से मृतक महिला का मोबाइल, एक पिस्टल, सिगरेट, लाइटर और कुछ पैसे बरामद हुए हैं।

18 जनवरी को युवती वाराणसी से पेपर देकर लौट रही थी। रात करीब डेढ़ बजे वह लखनऊ के आलमबाग बस स्टैंड पर उतरी। उसे लिफ्ट देने के बहाने बाग में ले गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी थी।

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत ने बताया कि मलिहाबाद थाना पुलिस और सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। रात करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर हरदोई भागने की फिराक में है।

इस पर मलिहाबाद कस्बे के पास नाकेबंदी की गई। एक संदिग्ध युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। उसे रुकने का इशारा किया गया तो वह बाइक खेतों में ले गया। बाइक फिसलने पर वह पैदल भागा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। पहले उसे नजदीकी सीएचसी और बाद में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी अजय के भाई दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अजय दुबग्गा का हिस्ट्रीशीटर है। अजय पर 23 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दिनेश पर 9 मुकदमे दर्ज हैं। दिनेश को पुलिस ने मलिहाबाद कस्बे के संन्यासी बाग से गिरफ्तार किया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2025: SRH या RR, किसका पलड़ा है भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बताएगा!

Story 1

पति के सामने पत्नी पर शेर का हमला, खौफनाक वीडियो वायरल

Story 1

आईपीएल शुरू होने से पहले मैक्सवेल का धमाका, बल्ले और गेंद से दिलाई रोमांचक जीत

Story 1

मुस्लिम भाई-बहनों को आंख दिखाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: अजित पवार

Story 1

IPL 2025: शाहरुख खान संग विराट कोहली का धमाल, झूमे जो पठान पर नाचे, वीडियो वायरल!

Story 1

KKR vs RCB: हिट विकेट होकर भी आउट नहीं हुए सुनील नरेन, खड़ा हुआ विवाद! क्या कहते हैं नियम?

Story 1

ईडन गार्डन में आज केकेआर बनाम आरसीबी: पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड आंकड़ों पर एक नज़र

Story 1

सहारनपुर: बीजेपी नेता ने तीन बच्चों को गोली मारी, तीनों की मौत, पत्नी गंभीर

Story 1

मुस्कान की मांग ठुकराई: प्रेमी साहिल से दूरी, मेरठ जेल में खुलासे

Story 1

राम मंदिर को तोड़ देगा एक मुस्लिम बच्चा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप