जब मैं बैटिंग के लिए जाऊं तो चीयर करना : हार्दिक पांड्या की फैंस से भावुक अपील
News Image

आईपीएल 2025 शुरू होने में अब बस दो दिन बाकी हैं। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 23 मार्च को सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।

चेन्नई के खिलाफ पहले मुकाबले में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नहीं दिखेंगे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस बात की पुष्टि खुद हार्दिक पांड्या ने की है।

लेकिन इससे पहले हार्दिक पांड्या ने इस सीजन के शुरू होने से पहले अपने फैंस से एक खास अपील की है।

पिछले आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या को काफी ट्रोल किया गया था। उस समय वे मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे थे। जब भी वे स्टेडियम में आते थे, फैंस उनके खिलाफ हूटिंग करते थे। मुंबई इंडियंस के फैंस इस बात से नाराज थे कि फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को दे दी।

अब हार्दिक पांड्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने फैंस से कहा, जब मैं बैटिंग के लिए जाऊं तो मेरे लिए चीयर करना। जब मैं छक्का मारूं तो चिल्लाना। जब मैं टॉस के लिए जाऊं तो मेरे लिए चीयर करना। मैं अपने रंग के अलावा और कोई (भेदभाव) नहीं देखना चाहता। मैं कभी हार नहीं मानता। मेरे करियर में कुछ ऐसे दौर भी आए जब मेरा ध्यान जीतने के बजाय खेल में बने रहने पर लगा था।

आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे, यानी 10वें स्थान पर रही थी। इस बार टीम चाहेगी कि वे सीजन की अच्छी शुरुआत करें और एक बार फिर ट्रॉफी पर अपना नाम दर्ज कराएं। मुंबई इंडियंस ने अभी तक 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है।

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मुश्किलों में घिरे प्रकाश राज के पास कितनी दौलत, सट्टेबाजी विवाद पर क्या है कहना?

Story 1

आगरा में वृद्ध आश्रम में रचा गया अनोखा विवाह, बेसहारा बुजुर्ग बने जीवनसाथी

Story 1

स्पाइडर मैन बनकर स्टंट करना पड़ा महंगा, दिल्ली पुलिस ने उतारी सारी हीरोपंती

Story 1

आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का संन्यास: भारतीय क्रिकेट फैंस हैरान

Story 1

बुमराह से भिड़ना पड़ा भारी! भारतीय फैंस के गुस्से से डरकर इस इंग्लिश खिलाड़ी ने छोड़ा सोशल मीडिया

Story 1

क्या आप जानते हैं तौलिये के सिरों पर बनी खास सिलाई का राज़?

Story 1

नशे में धुत्त शख्स की करतूत: ऑटो से पेट्रोल पंप उड़ाने चला, मुंह के बल गिरा!

Story 1

टुकड़ों में घर पहुंचा सौरभ का शव, बेटे का सिर ढूंढती रही अभागी मां, नहीं देख पाई अपने लाडले का चेहरा

Story 1

आपके पति के राज में बस हिंदू-मुस्लिम: राबड़ी देवी पर बरसे नीतीश, लालू पर सवालों की बौछार

Story 1

मेट्रो में धक्का! फिर जो हुआ, देखकर रह जाएंगे दंग