व्हाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 27 वर्षीय कैरोलिन न केवल सबसे कम उम्र की प्रेस सचिव हैं, बल्कि अपनी बेबाक राय के लिए भी जानी जाती हैं।
हाल ही में व्हाइट हाउस में आयोजित एक दैनिक ब्रीफिंग के दौरान, यूरोपीय संसद के फ्रांसीसी सदस्य राफेल ग्लकस्मैन ने कैरोलिन से स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को वापस करने की मांग की।
ग्लकस्मैन ने तर्क दिया कि अमेरिका को फ्रांस द्वारा उपहार में दिए गए स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को वापस कर देना चाहिए क्योंकि अब वह इसके मूल सिद्धांतों का पालन नहीं करता।
कैरोलिन ने इसका तुरंत जवाब दिया, बिल्कुल नहीं। ऐसा इसलिए है क्योंकि अमेरिका की बदौलत आज फ्रांस जर्मन नहीं बोल रहा है। उन्हें हमारे महान देश का आभारी होना चाहिए।
कैरोलिन लेविट का जन्म 1997 में न्यू हैम्पशायर में हुआ था। जनवरी 2025 से वह व्हाइट हाउस की 36वीं प्रेस सचिव के रूप में काम कर रही हैं। 2019 में उन्होंने मीडिया और पॉलिटिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। 2024 में उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति अभियान के लिए राष्ट्रीय प्रेस सचिव के तौर पर भी काम किया। वह मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) की प्रवक्ता भी थीं।
कैरोलिन की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में है। उन्होंने अपने से 32 साल बड़े निकोलस रिकियो से शादी की है, जो 59 वर्ष के हैं। इस जोड़े ने इसी साल ट्रंप के शपथ समारोह से पहले शादी की थी। निकोलस रिकियो एक रियल एस्टेट डेवलपर हैं। जुलाई 2024 में कैरोलिन ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम निकोलस रॉबर्ट रिकियो है।
🚨Politicians in France are asking for the Statue of Liberty BACK.
— Benny Johnson (@bennyjohnson) March 17, 2025
Karoline Leavitt chose VIOLENCE:
I would like to remind France that it s only because of the USA that the French are not speaking German right now. So they should be very grateful to our great country”
WOW. pic.twitter.com/PuG864VYj1
गाजा में इजरायली हमले से मची तबाही, 400 से ज्यादा की मौत, भारत ने जताई चिंता
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने दिल्ली में खेला गली क्रिकेट, कपिल देव भी हुए हैरान!
लालू की पेशी पर बिहार में बवाल, तेजस्वी के बयान पर नीतीश के सांसद का पलटवार
होली पर वर्दी फाड़ी, सिपाही को बेरहमी से पीटा!
पार्ट-टाइम बॉलर के आगे ढेर हुए सूर्यकुमार यादव, गेंदबाज का रिएक्शन वायरल!
मैं किसी की कृपा से नहीं चुनाव जीतकर आया हूं : राज्यसभा में टीएमसी सांसद पर क्यों बिफरे अमित शाह?
समुद्र ने जब सुनीता के लिए फैलाई अपनी बाहें: यादगार लैंडिंग का वीडियो
ईशान किशन का तूफान! इंट्रा स्क्वाड मैच में ठोके 247 रन
मेरठ: पति के हत्यारों को वकीलों ने कोर्ट में पीटा, लात-घूंसे बरसाए
सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी, आर माधवन ने कहा - आज हमारी दुआएं कबूल हुईं!