सुनीता विलियम्स की वापसी पर डॉल्फिनों ने किया अनोखा स्वागत, एलन मस्क ने साझा किया वीडियो
News Image

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आई हैं। यह मानवीय बुद्धि और वैज्ञानिक खोज के अथक प्रयासों का परिणाम है।

आठ दिन के मिशन पर अंतरिक्ष में भेजी गई सुनीता विलियम्स पूरे नौ महीने वहां फंसी रहीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और उनका धैर्य जीत गया। उन्होंने इतिहास रच दिया।

सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष से धरती पर लाने वाला ड्रैगन कैप्सूल जब फ्लोरिडा के निकट समुद्र में तट पर लैंड हुआ, तब दुनिया भर के लोग नासा के लाइव प्रसारण को धड़कने थाम कर देख रहे थे। भारत में आधी रात को लोग टीवी स्क्रीन से चिपके हुए थे।

सुनीता विलियम्स के ड्रैगन कैप्सूल के लैंड करने पर न केवल नासा के वैज्ञानिक और लाखों लोग खुश हुए, बल्कि समुद्र की डॉल्फिन के एक समूह ने भी सुनीता का दिल को छू लेने वाला स्वागत किया।

सुनीता विलियम्स का कैप्सूल ड्रैगन जब समुद्र पर उतरा, तब डॉल्फिन ने जिस तरह से उनका स्वागत किया, वह नज़ारा जितना अप्रत्याशित था, उतना ही आकर्षक भी था।

एलन मस्क ने सुनीता के अंतरिक्ष यान का समुद्र में उतरने पर डॉल्फिन द्वारा स्वागत किए जाने का एक वीडियो साझा किया है। इस फुटेज को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

समुद्र में कैप्सूल के उतरते ही कई डॉल्फिन पानी में डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं, एक डॉल्फिन खुश होकर सुनीता विलियम्स को धरती पर लेकर आए ड्रैगन कैप्सूल के ऊपर सवार हो गई।

एलन मस्क ने दिल खुश कर देने वाले इस वीडियो को साझा करते हुए डॉल्फिन की ओर से लिखा, निक, एलेक, बुच, सुनी... स्पेसएक्स से घर वापस आने पर आपका स्वागत है।

सुनीता विलियम्स की धरती पर लौटने के बाद उनकी तबीयत ठीक है। वह अभी भी चिकित्सा जांच और कुछ आवश्यक प्रक्रियाओं से गुजर रही हैं। उनके घर जाने की तारीख अभी ज्ञात नहीं है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मणिपुर में तड़के भूकंप के झटके, 3.1 मापी गई तीव्रता

Story 1

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की ऐतिहासिक वापसी! डॉल्फिन ने किया स्वागत

Story 1

सुनीता विलियम्स को क्या हुआ? अंतरिक्ष से लौटते ही स्ट्रेचर पर क्यों?

Story 1

दिल्ली: 48 सेकंड में पिस्टल की नोक पर 80 लाख की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार

Story 1

अभिषेक-ईशान की तूफानी बल्लेबाजी से दिग्गज भी हैरान!

Story 1

कॉलेज छात्रा का कार में संबंध बनाते वीडियो वायरल, दोस्त ने पूछा - काम कैसा हुआ?

Story 1

बेंगलुरु का एरियल व्यू देख चिंता में डूबे लोग, बोले- अब भी वक्त है रोक दो, वरना सब खत्म हो जाएगा

Story 1

चार छतरियों से लटके कैप्सूल में सुनीता विलियम्स की रोमांचक वापसी!

Story 1

वैष्णो देवी के पास शराब पीने पर बवाल: क्या होटल वालों ने की शिकायत?

Story 1

समुद्र ने जब सुनीता के लिए फैलाई अपनी बाहें: यादगार लैंडिंग का वीडियो