लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ में एक रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। यह आयोजन सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद द्वारा आयोजित किया गया था।
अखिलेश यादव ने धर्मगुरुओं के साथ बैठकर खजूर से रोजा इफ्तार किया। इस आयोजन से राजनीतिक और हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देने का प्रयास किया गया।
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि 80 और 20 की बात करने वाला योगी नहीं हो सकता। अखिलेश ने कहा कि योगी वस्त्र से नहीं, विचार से होता है।
अखिलेश यादव के इफ्तार पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद लोगों ने उन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कुछ लोगों ने उन्हें हिंदू विरोधी तक कह डाला, जबकि अन्य ने कहा कि दो महीने तक महाकुंभ की आलोचना करने वाले अब इफ्तार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर विवाद छिड़ गया है। हालांकि, कुछ लोगों ने इसे भाईचारे का संदेश बताया और कहा कि यही भारत की खूबसूरती है।
उक्त घटना से सम्बंधित एक ट्वीट में एक उपयोगकर्ता ने लिखा, सनातनी महाकुंभ को दो महीने तक कोसने, बदनाम करने के बाद थकान मिटाने को अखिलेश इफ्तारी करते हुए।
पार्टी में कई सपा नेता शामिल हुए: रमजान के महीने में रोजा इफ्तार पार्टी का विशेष महत्व होता है। इस तरह की पार्टियों के माध्यम से राजनीतिक और धार्मिक एकता का संदेश दिया जाता रहा है। राजनीति में भी रोजा इफ्तार पार्टियों की चर्चा होती रहती है।
सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद, जिन्हें अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है, द्वारा आयोजित इस रोजा इफ्तार पार्टी में अखिलेश यादव के अलावा सपा नेता राम गोविंद चौधरी, जसमीन अंसारी और हिंदू-मुस्लिम धर्म के धर्मगुरु भी शामिल थे।
*सनातनी महाकुम्भ को
— Deepak Sharma (@SonOfBharat7) March 17, 2025
दो महीने तक कोसने, बदनाम करने के बाद
थकान मिटाने को अखिलेश इफ्तारी करते हुए.
लाल टोपी के काले कारनामे 🖐️ pic.twitter.com/bPCLKlo1BA
न्यूज़ीलैंड से हार के बाद भड़के हारिस रऊफ, आलोचकों को सुनाई खरी-खोटी!
रमजान में पब्लिक का डाका ! कॉल सेंटर पर छापे के बाद इस्लामाबाद में लूटपाट
लाल साड़ी में महिला का जादू टोना! जबलपुर में दिनदहाड़े सड़क पर मचा हड़कंप
नीलामी में अनदेखे, मैदान पर छा गए: सेईफर्ट ने आफरीदी की हेकड़ी निकाली!
लाउडस्पीकर विवाद: डोटासरा ने बालमुकुंद आचार्य को बताया नमूना , सुरक्षा या इलाज की मांग
सिर्फ 5 मिनट में 400 KM! BYD की सुपरफास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का धमाका
चैंपियंस ट्रॉफी में शुभमन गिल को आंख दिखाने वाले बॉलर की टीम से छुट्टी!
आगा सलमान के हवाई शॉट पर चैपमैन का अद्भुत कैच, पाकिस्तानी कप्तान हैरान!
62 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर इस शख्स ने रचा इतिहास!
PM इंटर्नशिप स्कीम: ऐप लॉन्च, 31 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन, मिलेगा ₹5000 मासिक!