नागपुर में हिंदुओं को निशाना बनाने की साजिश? BJP विधायक ने सबूतों का दावा कर दी चेतावनी!
News Image

नागपुर शहर में दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। देर रात तक शहर के महाल और हंसपुरी की सड़कों पर उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया।

स्थिति को देखते हुए, अलग-अलग इलाकों में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

नागपुर सेंट्रल से BJP विधायक प्रवीण दटके ने हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि नागपुर शहर को जलाने की पूरी साजिश रची गई थी।

बीजेपी विधायक प्रवीण दटके मंगलवार को सुबह-सुबह हिंसा प्रभावित क्षेत्र हंसपुरी का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने कहा, यह घटना पहले से ही तय किया गया था। कल सुबह एक आंदोलन के बाद गणेश पेठ पुलिस स्टेशन में घटना घटी, फिर सब कुछ सामान्य रहा। शाम में भीड़ सिर्फ हिंदुओं के घरों और दुकानों में प्रवेश की। पहले सभी कैमरे तोड़ दिए गए और फिर हथियारों के साथ हिंसा की गई। ये सब पहले से तय दिख रहा है।

प्रवीण दटके ने आगे कहा कि मुस्लिमों की दुकानों को कुछ नहीं किया गया, हिंदुओं के घर-दुकानों को निशाना बनाया गया। ये घटना रात 12-1 बजे की है। ये घटना प्लानिंग के तहत हुई है। बाहर से लोग आये और प्लानिंग के तहत शहर को जलाने की कोशिश की गई। जिन्होंने ये घटना की सबकी फोटो हमारे पास DVR में है। हम ये सभी चीज पुलिस को देंगे। मैंने सीपी (पुलिस आयुक्त) से बात की, यह एक संवेदनशील क्षेत्र है। मैं सीएम से भी बात करूंगा। मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि कल पुलिस हिंदू नागरिकों के साथ खड़ी नहीं थी। अब अगर करवाई नहीं हुई तो हिंदुओं को मजबूर होकर कदम उठाना पड़ेगा।

सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क इलाके में तब हिंसा भड़क उठी जब अफवाह फैली कि औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए आंदोलन के दौरान धर्मग्रंथ जलाया गया है।

इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया जिससे छह आम नागरिक और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुराने भंडारा रोड के पास हंसपुरी इलाके में रात साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे के बीच एक और झड़प हुई। अनियंत्रित भीड़ ने कई वाहनों को जला दिया और तोड़फोड़ की।

माहौल को देखते हुए शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कर्फ्यू कोतवाली, गणेशपेठ, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्कदर्रा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरानगर और कपिलनगर में पुलिस स्टेशन की सीमाओं पर लागू है।

नागपुर के हंसपुरी के साथ-साथ महल इलाके में हिंसा के दौरान एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी गई। दुकानों में तोड़फोड़ की गई। पुलिसकर्मी और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों पर पत्थर फेंके गए। महाल इलाके में हिंदू संगठन के लोग औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान औरंगजेब का पुतला फूंका गया, जिसके बाद हिंसा भड़क गई।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

निकल गई सारी तेजी! शाहीन अफरीदी के ओवर में 4 छक्के, कीवी बल्लेबाज ने मचाया हाहाकार

Story 1

भिंडरावाले के पोस्टर नहीं तो पंजाब में एंट्री नहीं: दल खालसा की धमकी, हिमाचल में तनाव

Story 1

आटे-दाल तक तो ठीक था, अब कॉल सेंटर से कंप्यूटर भी लूट रहे पाकिस्तानी!

Story 1

PM इंटर्नशिप स्कीम: ऐप लॉन्च, 31 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन, मिलेगा ₹5000 मासिक!

Story 1

मुंबई इंडियंस: क्या हार्दिक पांड्या ही होंगे IPL 2025 में कप्तान?

Story 1

भाजपा सांसद का विवादित दावा: मोदी पूर्वजन्म में छत्रपति शिवाजी महाराज थे

Story 1

नागपुर हिंसा का खलनायक सामने! पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा, इस वजह से भड़का शहर

Story 1

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त!

Story 1

राहुल गांधी का यू-टर्न! महाकुंभ पर समर्थन, फिर जताया दुख

Story 1

43 की उम्र में युवराज का खून गरमाया, उंगली दिखाकर कैरेबियाई खिलाड़ी को चुप कराया!