क्रूर आक्रांता औरंगजेब की कब्र हटाने का विवाद अब विरोध-प्रदर्शन और हिंसा में बदल गया है। महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर बड़ा विवाद हो गया है। महाल इलाके में हिंदू संगठन के लोग औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग कर रहे थे।
इस दौरान औरंगजेब का पुतला फूंका गया और हिंसा शुरू हो गई। आरोप है कि पुतले पर हरा कपड़ा होने की वजह से मुस्लिम समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हो गईं।
उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उपद्रवियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़कर स्थिति को काबू किया।
इसके बाद, पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाए जाने के दौरान पुलिस टीम पर फिर से पत्थरबाजी की गई। आग बुझाने गए फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी घायल हुए, उन पर भी पत्थरबाजी की गई।
महाल इलाके में हिंसा के दौरान एक जेसीबी मशीन को भी आग के हवाले कर दिया गया। दो समूहों के बीच विवाद के बाद यहां तनाव बढ़ गया है।
फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी के अनुसार, दो जेसीबी और दो-तीन अन्य गाड़ियों में आग लगी है, और उनका एक फायरमैन घायल हुआ है।
उपद्रवियों ने कई घरों में भी आग लगाई है। नागपुर पुलिस ने पत्थरबाजी कर रहे कई लोगों को हिरासत में लिया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से शांति की अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर विश्वास न करें। फडणवीस ने यह भी कहा कि वो लगातार पुलिस के संपर्क में हैं और पुलिस से लोगों के साथ सहयोग करने को कहा है।
नागपुर के डीसीपी अर्चित चांडक ने कहा कि यह घटना कुछ गलतफहमी के कारण हुई। उन्होंने सभी से बाहर न निकलने या पत्थरबाजी न करने की अपील की। उन्होंने बताया कि पत्थरबाजी होने पर पुलिस ने बल का प्रयोग किया और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया। कुछ वाहनों में आग लगा दी गई है, और कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने का आग्रह किया और अफवाहों पर भरोसा न करने और कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करने का अनुरोध किया।
महाल इलाके में भारी भीड़ जमा होने के बाद पुलिसकर्मियों ने भीड़ से इलाका खाली करने को कहा है। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी है।
*#BREAKING | नागपुर हिंसा पर बोले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडण्वीस, सभी पक्ष शांति बनाएं रखें, अफवाहों पर ध्यान ना दें यहां पर देखिए #LIVE - https://t.co/g79BX2TNTn pic.twitter.com/AMh2vVkJpP
— Republic Bharat - रिपब्लिक भारत (@Republic_Bharat) March 17, 2025
आर्मेनिया फिर युद्ध की तैयारी में? सीमा पर भारतीय हथियार देख अजरबैजान हुआ आग-बबूला!
नशे में धुत शख्स ने स्कूल में मचाया तांडव, महिला शिक्षकों से बदसलूकी!
नई नवेली दुल्हन के लिए मोबाइल खरीदने गया दूल्हा, प्रेमिका ने दुकान में घुसकर पीटा!
आईपीएल 2025 का हर मैच मुफ्त! जियो का बड़ा तोहफा
IPL 2025: क्यों सनराइजर्स हैदराबाद है इस साल की सबसे खतरनाक टीम?
औरंगजेब को लेकर नागपुर में भड़का तनाव, पथराव और वाहनों में आग
हरियाणा बजट 2025: छात्राओं को 1 लाख की स्कॉलरशिप, ओलंपिक विजेताओं को 10 लाख की मदद
जबरदस्ती नहीं नचवाया : चिराग पासवान के जीजा ने रोहिणी आचार्य को दिया करारा जवाब
IPL इतिहास के टॉप 5 छक्का किंग: क्या हिटमैन हैं लिस्ट में?
महाल के बाद हंसपुरी में भी उपद्रव, पुलिस हिरासत में 20, जानिए ताजा अपडेट