अंतरिक्ष में फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को वापस लाने के लिए भेजा गया Crew Dragon (स्पेसक्राफ्ट) आखिरकार अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में पहुंच गया है।
भारतीय समयानुसार 16 मार्च को रात 11:30 बजे डॉकिंग की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई। उम्मीद है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री 19 मार्च को धरती पर लौट आएंगे।
स्पेसएक्स ने शुक्रवार (14 मार्च) को Crew-10 मिशन लॉन्च किया था। फॉल्कन-9 रॉकेट की मदद से Crew Dragon कैप्सूल को अंतरिक्ष में भेजा गया। नासा के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के तहत ISS के लिए यह ग्यारहवीं क्रू फ्लाइट है।
डॉकिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतरिक्ष यात्री अपने स्पेससूट से बाहर आएंगे और कार्गो को उतारने की तैयारी करेंगे। इसके बाद हैच को खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी। ISS में प्रवेश करने के बाद नासा Crew-10 के स्वागत समारोह को लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। डॉकिंग वह प्रक्रिया है जब अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से Crew Dragon जुड़ता है।
Crew Dragon स्पेसक्राफ्ट चार नए एस्ट्रोनॉट्स को लेकर स्पेस स्टेशन पहुंचा है। इनमें नासा के कमांडर ऐनी मैक्कलेन, पायलट अयर्स, जापान की स्पेस एजेंसी JAXA के ताकुया ओनिशी और रूस के कोस्मोनॉट किरिल पेसकोव शामिल हैं।
अनुमान है कि स्पेसक्राफ्ट अटलांटिक महासागर में उतरेगा।
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर पिछले साल 5 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए थे। उन्हें एक हफ्ते में वापस आना था, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में तकनीकी खराबी के कारण वे वहां फंस गए। 9 महीने से ज्यादा समय से वे अंतरिक्ष में अटके हुए हैं।
Docking confirmed! pic.twitter.com/zSdY3w0pOS
— SpaceX (@SpaceX) March 16, 2025
तीन घंटे की शानदार चर्चा: पीएम मोदी और लेक्स फ्रिडमैन के बीच हुई बेहतरीन बातचीत
ऐसी होनी चाहिए भाजपा मंत्रियों की सोच : गडकरी के विचारों की मुरीद हुईं प्रियंका चतुर्वेदी
न्यूजीलैंड से करारी हार के बाद कप्तान सलमान अली आगा का बयान, बताई चूक!
ISS पर पहुंचे नए मेहमान, सुनीता विलियम्स की वापसी का रास्ता साफ!
मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, दूसरी बार जीता WPL खिताब!
एआर रहमान की तबीयत पर बड़ा अपडेट: अस्पताल से कब होंगे डिस्चार्ज?
देश का दुश्मन अबु कताल कैसे हुआ ढेर?
पुलिस की गाड़ी के आगे स्टंट, फिर फूट-फूट कर रोया स्टंटबाज!
रंग या दंगल? ग्रीस और सिल्वर आर्मी ने होली को बनाया रंगबाजों का अखाड़ा , वायरल वीडियो
ISS पर नए मेहमानों से सुनीता विलियम्स हुईं खुश, जोरदार स्वागत