रणधीर कपूर ने खुलासा किया कि क्यों उन्होंने और उनके भाई ऋषि कपूर ने राज कपूर की प्रतिष्ठित होली पार्टी में भाग लेना बंद कर दिया था।
कपूर परिवार अक्सर राज कपूर के आरके स्टूडियो में आयोजित भव्य होली पार्टियों की यादों को साझा करता रहता है, जहां बॉलीवुड की तमाम हस्तियां रंगो के इस त्यौहार को मनाने के लिए इकट्ठा होती थीं।
एक बार, रणधीर कपूर कपिल शर्मा के शो में पहुंचे, जहां उन्होंने होली पार्टियों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पहले पार्टियां ट्रेडिशनल हुआ करती थीं।
उन्होंने कहा, लेकिन जब से ये रंग आ गया, ज़माने बदल गए, शक्लें बदल गईं, लोगों को कोई पहचान नहीं पाता। तो ऐसे दिन आये कि लोग छेड़ने लगे एक दूसरे को जिनको वो पहचानते नहीं थे।
रणधीर ने आगे कहा, और लड़कियों ने आना बंद कर दिया क्योंकि उनके बाल ख़राब हो जाते थे, नाखून ख़राब हो जाते थे। फिर से हमें ब्यूटी पार्लर जाना पड़ेगा। तो ये नई पीढ़ी की लड़कियों ने आना बंद कर दिया। जब लड़कियों ने आना बंद कर दिया तो ऋषि और मुझे भी मजा नहीं आता था।
रणबीर कपूर ने भी 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में आरके स्टूडियो में होने वाली होली पार्टियों को याद करते हुए कहा कि उन्हें यह माहौल डरावना लगता था। उन्होंने बताया कि हर कोई काले और कई अन्य रंगों में रंगा होता था और सबको एक ट्रक में डाला जा रहा था।
रणबीर ने यह भी बताया कि होली पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री से हर कोई शामिल होता था, न केवल अभिनेता और अभिनेत्रियां, बल्कि कैमरा और प्रोडक्शन में काम करने वाले लोग भी एक साथ जश्न मनाते थे।
“Earlier our Holi party was decent. Then chhed-chhaad started happening because faces were not clear due to colours. Hence girls stopped coming. So me & Rishi Kapoor also lost interest”
— Gems of Bollywood बॉलीवुड के रत्न (@GemsOfBollywood) March 13, 2025
- Randhir Kapoor details Urduwood’s Holi
Hindustan me jab tak ...pic.twitter.com/PWvHvvEb2i
गड्ढे ने छीना कार पर नियंत्रण, नशे में नहीं था: वडोदरा हादसे के आरोपी का दावा
मध्य प्रदेश में 5 साल में होंगी ढाई लाख भर्तियां, कोई पद खाली नहीं रहेगा: मुख्यमंत्री
चैंपियंस ट्रॉफी की हार का बदला? इंजमाम का IPL 2025 को लेकर ज़हर: दुनिया के बोर्ड से की चौंकाने वाली मांग
उत्तर भारत में क्या एक महिला 10 पुरुषों से शादी कर सकती है? स्टालिन के मंत्री के बयान पर मचा बवाल!
हमास का समर्थन करने वाली छात्रा का वीज़ा रद्द, खुद ही लौटी भारत
वडोदरा सड़क हादसा: आरोपी रक्षित चौरसिया ने बताई दुर्घटना की पूरी कहानी
पाकिस्तान भागने वाले कायर बयान पर बवाल, ओवैसी को वडेट्टीवार का करारा जवाब!
क्या बाबर आज़म और रिज़वान का टी20 करियर खत्म? कप्तान आगा सलमान के बयान से सनसनी!
ऐ सिपाही...ठुमका लगाओ, वरना सस्पेंड कर दिए जाओगे : तेज प्रताप यादव का पुलिसकर्मी को आदेश
होली खेलने से मना करने पर गोलीबारी, एक घायल, मुरादाबाद में हड़कंप