होली के बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव आया है। 14 मार्च को दिन में मौसम साफ रहा, लेकिन शाम होते ही मौसम बदलने लगा और रात में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई।
मौसम विभाग ने 15, 16 और 17 मार्च के लिए प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।
शनिवार को मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बाघपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा और बिजनौर के आसपास के जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ने के आसार हैं।
15 मार्च को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इन जिलों में कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, हरदोई, सीतापुर, फरुखाबाद, कासगंज, झांसी, शामली, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, महोबा, ललितपुर, जालौन, कानपुर, बदायूं, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, बरेली, रामपुर, सहारनपुर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और अमरोहा शामिल हैं। इन सभी जिलों में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश हो सकती है।
पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, बरेली और संभल में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जहां हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। 16 और 17 मार्च को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटों में लखनऊ में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कानपुर में अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
*IBF DATED 14.03.2025 pic.twitter.com/XsPLqluwCm
— मौसम केंद्र, लखनऊ - IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) March 14, 2025
होली के दिन सरेआम हत्या: CCTV में कैद BJP नेता का सनसनीखेज मर्डर
होली के रंग में भंग: ठंडाई पीकर मिश्रा जी लगे अजान देने, वीडियो वायरल
सोनीपत में भाजपा नेता की हत्या: पड़ोसी ने मारी गोली, CCTV में कैद वारदात!
पंजाब में शिवसेना नेता की दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
हिम्मत कैसे हुई जय श्रीराम बोलने की? होली मना रहे हिंदुओं पर हमला!
वडोदरा: नशे में धुत आरोपी का दावा - एक और राउंड! , दुर्घटना में महिला की मौत
बाल-बाल बचे राकेश टिकैत, नीलगाय से टकराई कार
लारा-रामदीन का तूफान, बेस्ट की गेंदबाजी से वेस्टइंडीज मास्टर्स सेमीफाइनल में विजयी!
भारतमाला परियोजना: 8 सालों में कितना काम हुआ, कितना बाकी - गडकरी ने दिया जवाब
इंदौर: होली की ड्यूटी पर टीआई संजय पाठक का निधन, मुख्यमंत्री और डीजीपी ने जताया शोक