पूरा भारत आज होली के रंग में डूबा हुआ है। चारों ओर खुशियां और उल्लास छाया हुआ है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस होली पर एक अलग ही अंदाज में दिखाई दिए। उनके इस नए रूप को देखकर विपक्ष भी हैरान है।
दरअसल, सीएम योगी होली के अवसर पर गोरखपुर में हैं। उन्होंने भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा में हिस्सा लिया।
यात्रा में उन्होंने लोगों को संबोधित किया और सबके साथ होली खेली।
इस दौरान योगी आदित्यनाथ काले चश्मे में नजर आए। उनका यह अनोखा लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म के पास पर्व और त्योहारों की जितनी समृद्ध परंपरा है, वैसी दुनिया में कहीं और नहीं है।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का एक ही उद्घोष है- यतो धर्मस्ततो जय: ।
योगी आदित्यनाथ ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एकता से ही अखंड रहेगा देश । उन्होंने रंगों, उमंगों और उत्साह से भरी होली की कामना की। साथ ही, असत्य पर सत्य की विजय की भी बात कही।
*होली का है एक संदेश- एकता से ही अखंड रहेगा देश
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 14, 2025
रंग, उमंग, उत्साह वाली होली
समता, समरसता, सौहार्द वाली होली
असत्य पर सत्य की विजय की होली
प्रदेश वासियों को रंगोत्सव की पुनश्च शुभकामनाएं! pic.twitter.com/Yqzb5hdBWM
गुजरात: नशे में धुत ड्राइवर ने मचाया कोहराम, स्कूटी सवार महिला की मौत
झाँसी में द केरल स्टोरी का सच! नाबालिग हिन्दू लड़की को बहकाकर रोजा रखने को कहा
संभल में शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा, होली का जश्न भी अमन से
IPL 2025: हार्दिक बाहर, सूर्यकुमार कप्तान, मुंबई इंडियंस की पहले मैच की प्लेइंग 11!
डेनवर एयरपोर्ट पर 172 यात्रियों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, मची अफरा-तफरी
रुपये के प्रतीक (₹) के डिजाइनर कौन हैं और कब इसे पेश किया गया?
भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना: अपने गिरेबां में झांके
मां ने चुराई बेटे की आइसक्रीम, 4 साल के बच्चे ने 911 पर किया कॉल!
होली पर राहुल गांधी के घर बसाने की कामना, सीएम सलाहकार ने पोस्ट किया वीडियो
सारी लड़कियों को ऐसा ही लगता है... धोनी-साक्षी में कौन ज्यादा लकी? ऋषभ पंत का वायरल जवाब!