सड़क पर स्टंट करते हुए फ्लेक्स मारने वालों की लापरवाही का एक और उदाहरण सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दो लड़कों को स्कूटी पर खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो में, स्कूटी चालक लहराते हुए गाड़ी चला रहा है, जबकि पीछे बैठा लड़का बेफिक्र होकर मजे ले रहा है। अगले ही पल दृश्य बदलता है और उनकी स्कूटी एक बोर्ड से टकरा जाती है।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों लड़के गिर पड़ते हैं। एक लड़का जमीन पर गिर जाता है, जबकि दूसरा बोर्ड पर लटका हुआ दिखाई देता है। आसपास के लोग उसकी मदद करते हैं और उसे नीचे उतारते हैं।
वीडियो कहां का है, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह स्पष्ट संदेश देता है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतना कितना महत्वपूर्ण है।
यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @1ndianhacker नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, हड्डियां टूटे तो टूटे लेकिन नवाबी न घटे। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 93 हजार से अधिक लोगों ने देखा है।
वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, इतना रिस्क लेना ही क्यों है? दूसरे यूजर ने लिखा, इसी तरह से एक्सीडेंट होते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, नवाबी भी घट जाएगी। एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।
हड्डियां टूटे तो टूटे,
— Masoom 💫 (@1ndianhacker) March 12, 2025
लेकिन नवाबी न घटे!😂 pic.twitter.com/P7g7rdgFPt
पंजाब किंग्स को मिला मिनी हार्दिक पांड्या , सिर्फ 30 लाख में करेगा छक्कों की बरसात!
6,6,6,6,6,6,6... युवराज सिंह का होली धमाका, छक्कों से ऑस्ट्रेलिया भीगा!
फाइनल में जगह बनाने के लिए आज भारत और ऑस्ट्रेलिया में महामुकाबला!
पाकिस्तान में जवान लड़कियां, लड़के: बलूच एक्टिविस्ट ने खोली पोल, भारत से मांगी मदद
चलती ट्रेन की छत पर स्टंट: दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की मौत
होली पर भारी बारिश का अलर्ट! जानिए उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
संभल में मस्जिद के सामने डीजे संग होली का जश्न, सुरक्षा चाक-चौबंद
IPL से पहले राहुल द्रविड़ का ज़बरदस्त हौसला, बैसाखी के सहारे पहुंचे मैदान!
रंग पड़े तो लड़ें नहीं: अबू आजमी की होली पर मुसलमानों से अपील, हिंदुओं को सलाह
पकड़े गए अश्विनी वैष्णव, ट्वीट डिलीट करने की तकनीक भी नहीं आई काम, कर डाला था ये बड़ा ऐलान!