रोहित साहू राजिम विधायक वायरल वीडियो:
राजिम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक ग्रामीणों को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में विधायक उन्हें छत्तीसगढ़ी भाषा में शराब पीकर बात करने से मना कर रहे हैं और अंदर करवाने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कांग्रेस ने बनाया मुद्दा:
वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया है। कांग्रेस ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, भाजपा के संस्कार देखिए! राजिम विधायक रोहित साहू गालियां दे रहे हैं, धमका रहे हैं, शराबी बताकर थाने भेजने की बात कर रहे हैं! गांववालों को कांग्रेस के तलवे चाटने वाले कहकर अपमानित कर रहे हैं!
विधायक का पक्ष:
विवाद बढ़ने के बाद विधायक रोहित साहू ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, शराब के नशे में कुछ कांग्रेसियों ने कार्यक्रम में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। गरियाबंद में कांग्रेस की हार से बौखलाए हुए हैं। उस गांव में 10-15 लाख रुपये का काम हुआ है, कांग्रेस उकसाने का काम कर रही है। कोई गांव विकास से अछूता नहीं है। कटे हुए वीडियो बनाए गए हैं। वे लोग जनता नहीं, कांग्रेस के हैं।
भाजपा के संस्कार देखिए!
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) February 22, 2025
राजिम विधायक रोहित साहू गालियां दे रहे, धमका रहे, शराबी बताकर थाने भेजने की बात कर रहे!
गांववालों को कांग्रेस के तलवे चाटने वाले कहकर अपमानित कर रहे!
सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता जनता को ही धमका रहे— वोट नहीं दिया तो मांग भी मत करना! pic.twitter.com/nj416M0z41
राजस्थान महिला कांग्रेस की नई टीम: 9 उपाध्यक्ष, 3 महासचिव और 16 जिलाध्यक्ष नियुक्त
मैं गया था पाकिस्तान : गोगोई के बयान पर सीएम सरमा का फिर पलटवार, राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बताया
रिसेप्शन में अचानक पहुंचा गैंडा, मेहमान रह गए दंग!
मैदान पर भिड़े साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाड़ी, हुई हाथापाई!
भीड़ में अकेली पड़ी लड़की ने दिखाई हिम्मत, मदद के लिए आगे न आए मर्द!
इटावा रेलवे स्टेशन पर तेल फैलने से फिसले यात्री और RPF जवान, मची अफरा-तफरी
सुप्रीम कोर्ट में तकिये के साथ दिखा शख्स, जज ने लगाई फटकार!
पीएम दौरे से पहले बंगाल में सियासी घमासान, सिंदूर कारोबार बयान पर BJP का हमला
जडेजा का खुलासा: टेस्ट कप्तानी की चाहत, धोनी से पहली मुलाकात का अनूठा किस्सा
BCCI जिसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने वाला था, वो अब इंग्लैंड जाएंगे!