सास को वश में रखने के वशीकरण टोटके
News Image

सास और बहू का झगड़ा आज हर घर में आम बात हो गई है। आज के दौर में ऐसा घर बड़ी मुश्किल से मिलेगा जहाँ पर सास बहू का झगड़ा न हो। कई बार ये झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि दोनों साथ-साथ नहीं रहना चाहतीं और ये क्षण सबसे कठिन होते है। मात्र कुछ उपायों को करने से ये झगड़ा शांत हो सकता है। आइए जानें उन उपायों को।

सास को वश में रखने के वशीकरण टोटकेः-

1. 13 दिन तक रोज़ आधी कटोरी दही लें और इसे एक पारदर्शी सफेद कपड़े से ढक दें और इसके ऊपर थोड़ी सी राख रख दें। अब कटोरी को रात भर ऐसे ही छोड़ दें ताकि राख दही का पानी सोखती रही। सुबह राख को अलग एक मिट्टी के मटके में इकठ्ठा कर लें और दही किसी मंदिर में चढ़ा दें। ऐसा रोज़ करें। तेहरवें दिन ऐसा करने के बाद राख से भरे हुए मटके को किसी नदी या समुद्र में बहा दें। राख अगर उपलों (गाय के गोबर से बने) की या फिर कच्चे कोयलों की हो तो अच्छा है। ये उपाय बहू द्वारा किया जाना चाहिए। इससे सास वश में होती है तथा घर में लड़ाई-झगड़ा नहीं होता है।

2. गाय के गोबर का दीपक बनाकर उसमें गुड़ तथा मीठा तेल डालकर जलाएं। फिर इसे घर के मुख्य द्वार के मध्य रखें। इस उपाय से सास-बहू में झगड़ा नहीं होता है और सास वश में रहती है।

3. सास का वशीकरण करने के लिए रोटी पर काली स्याही से सास का नाम लिखकर काली कुतिया को खिला दें।

4. घर में बर्तन गिरने टकराने की आवाज़ न आने दें।

5. घर के मुख्य द्वार के बाहर श्वेत आर्क का पौधा लगाने से अथवा पूजा स्थल पर श्वेतार्क गणेशजी की प्रतिमा स्थापित करने से भी सास-बहू का झगड़ा नहीं होता है।

6. सास के किसी कपड़ा का तुकड़ा लेकर उस पर लाल स्याही से उनका नाम लिखकर सात दिन तक अपने पास रखें उसके बाद किसी गढ्ढे में दबाने से सास वश में हो जाती है।

7. प्रतिदिन पहली रोटी गाय और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलायें। रोटी देते समय मन ही मन प्रार्थना करें कि घर में से तनाव दूर हो जाए।

8. रोटी बनाते समय तवा गर्म होने पर पहले उस पर ठंडे पानी के छींटे डालें फिर रोटी बनाएं।

9. घर में तुलसी का पौधा लगाएं तथा प्रतिदिन इसकी पूजा करें। सुबह-शाम इसके पास दीपक लगाएं। इससे सास-बहू में झगड़ा नहीं होता है।

10. बहू को चाहिए कि सूर्यादय से पहले घर में झाड़ू लगाकर कचरे को घर से बाहर फेंके। इस उपाय से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और घर में शांति रहती है।

सास वशीकरण मंत्रः-

सास का वशीकरण करने के लिए वशीकरण के क्षेत्र में एक मंत्र प्रचलित है जो है ‘‘अमे ज़ाला मिलेल फले तत्र प्रवेशा’’। इस मंत्र का जाप करने से आपकी सास वश में होकर लड़ाई-झगड़े बन्द कर देंगी। इस मंत्र का जाप प्रति दिन पहले और तीसरे प्रहर में करें और 21 दिन तक नियमित करें। मंत्र स्नान आदि करने के बाद ही करें।

फेंगशुई उपायः-

फेंगशुई एक चीनी पद्धति है जिसके द्वारा वातावरण में सकारात्मकता का प्रवाह होता है। फेंगशुई चीज़ों के इस्तेमाल से घर में शांति और प्रसन्नता का माहौल बना रहता है। ये चीज़ें बाजार में आसानी से मिलती हैं। फेंगशुई में सास और बहू के झगड़ों को दूर करने के भी उपाए हैं जो निम्न हैंः-

1. घर के उस कमरे में जिसमें आप रहती हैं उसके दक्षिण पश्चिम काॅर्नर में उजाला रखें और अपनी सास के साथ वाली एक अच्छी फोटो उस जगह लायें। फोटो ऐसा होना चाहिए जिसमें आप दोनों हँस रही हों। चित्र बड़ा हो जिसमें स्पष्ट दिखाई दे कि आप दोनों एक-दूसरे के कितने करीब हैं। ये उपाय आपके बीच प्रेम लाने के चमत्कारिक कार्य करेगा।

2. घर के दक्षिण पश्चिम हिस्से में एक टेबिल पर फेंगशुई क्रिस्टल की बाॅल रखें। ये उत्कृष्ट ऊर्जा का प्रवाह करेगी जिससे आप दोनों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे।

3. घर में बच्चों का होना भी आपसी सौहार्द उत्पन्न करने की मजबूत कड़ी है। बच्चों की शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा सास और बहू के आपसी झगड़ों की ऊर्जा को प्रभावहीन कर देती है।

4. अपने घर की किसी दीवार का रंग लाल करवाने से भी झगड़े खत्म होते हैं। ऐसा माना जाता है कि लाल रंग अग्नि तत्व प्रधान होता है और इसकी ऊर्जा से सास और बहू के बीच तनाव और मतभेद का नाश होता है।

5. यदि आप अपनी सास के साथ रहती हैं और घर में आपकी सास का ही राज़ चलता है तब परिस्थिति और मुश्किल हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में लाफिंग बुद्धा रखने से घर में सकारात्मकता आती है और प्रसन्नता का माहौल रहता है।

सास-बहू के झगड़े को दूर करने के अन्य उपायः-

जन्मपत्री में उपस्थित कमजोर, नीच राशि या पाप ग्रह के संग बैठा चन्द्रमा भी सास बहू के बीच झगड़ा करवाता है। चन्द्रमा की उपस्थिति पता करें और अगर ये खराब है तो इसे सही करने के लिए निम्न उपाय अपनायेंः-

1. कभी किसी बाहर के व्यक्ति से उपहार में चाँदी नहीं लें।

2. सोमवार के दिन दूध का दान करें और शिवलिंग पर दूध चढ़ायें।

3. नारियल खायें और योग करते वक्त सफेद कपड़े पहने। योग में अनुलोम-विलोम जरूर करें। ऐसा करने से मन को शांति मिलेगी और तनाव खत्म होगा।

4. घर में मोरपंख रखें।

5. कबूतरों को अपने घर घोंसला नही बनाने दें।

6. खाने में केसर का उपयोग करें।

7. घर में बड़े शंख पूजा घर में रखने से भी तनाव दूर होते हैं।

इस प्रकार इन उपायों से आप अपनी सास को अपने वश में रखकर घर में शांति और प्रसन्नता का माहौल बना सकती हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इजरायल-अमेरिका को ईरान की खुली परमाणु धमकी, खाड़ी देशों के खात्मे की चेतावनी

Story 1

40 साल का इंतजार खत्म! महिला आरक्षण पर संसद का विशेष सत्र बुलाएगी सरकार

Story 1

काशी में गूंजी सम्राट विक्रमादित्य के शौर्य की गाथा, विक्रमोत्सव 2026 का भव्य आगाज़

Story 1

GT vs RR: यशस्वी-ध्रुव की तबाही, गुजरात के सामने 211 रनों का विशाल लक्ष्य

Story 1

कांग्रेस के इन 3 दिग्गजों पर फिदा हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, तारीफ में कही बड़ी बात

Story 1

154.2 KMPH की रफ्तार: किसान का बेटा बना IPL 2026 का रॉकेट मैन

Story 1

मेरे कपड़े फाड़ लो, पर विवाद खत्म करो : कोटा में ट्रैफिक पुलिस की गांधीगिरी क्यों बनी चर्चा?

Story 1

शादी के मंडप में अचानक हुआ हंगामा: मंगलसूत्र पहनाते समय दुल्हन ने कहा ना , जानिए फिर क्या हुआ

Story 1

ईरान की बड़ी सैन्य कार्रवाई: अमेरिकी F-15 और A-10 फाइटर जेट्स को मार गिराया, 20 साल बाद अमेरिका को लगा तगड़ा झटका

Story 1

बलोचों का भारत को ऑफर : आजादी मिली तो देंगे तीन बड़ी सौगातें, बदल जाएगा भूगोल!